गाजियाबाद

राष्ट्रहितकारी आह्वान को आत्मसात करते हुए साइकिल से भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे सह मीडिया प्रभारी

करण शर्मा, बूथ से पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी भाजपा
गाजियाबाद।
विश्वव्यापी आर्थिक चुनौतियों, ऊर्जा संकट और बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और संगठित बनाए रखने हेतु प्रधानमंत्री आदरणीय Narendra Modi द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण संदेशों को भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल सुन नहीं रहा, बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारकर राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है।

एक ओर विपक्ष प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी अपीलों का उपहास उड़ाकर राजनीतिक मनोरंजन में व्यस्त है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए धरातल पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के सह मीडिया प्रभारी श्री करण शर्मा प्रधानमंत्री जी की ईंधन बचाओ एवं संसाधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर साइकिल से भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर दिनभर सक्रिय रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं रणनीतिक संवाद में सहभागिता की।
महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्ण रूप से सजग एवं सक्रिय है। महानगर कार्यालय पर बूथ एवं पन्ना स्तर तक संगठनात्मक कार्य तीव्र गति से प्रारंभ हो चुका है। कार्यकर्ता प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक कार्यालय एवं क्षेत्र में रहकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी का मूल ही उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि संगठनात्मक व्यवस्था एवं अध्यक्षीय नेतृत्व की कार्यसंस्कृति पर चलती है, जहां अध्यक्ष सर्वोपरि होता है और उसके निर्देश संगठन की ऊर्जा बनकर प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचते हैं।
इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, महानगर टीम, प्रकोष्ठ, प्रकल्प, मंडल, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख तक निरंतर जनसंपर्क एवं संगठन विस्तार के कार्यों में जुटे हुए हैं।
करण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश — जैसे ईंधन की बचत, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग, स्वदेशी को बढ़ावा, प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना एवं संसाधनों का संयमित उपयोग — केवल अपील नहीं, बल्कि आने वाले भारत की आर्थिक शक्ति का आधार हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल चुनाव नहीं लड़ती, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर कार्य करती है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का जो समर्पण और संगठनात्मक ऊर्जा दिखाई दे रही है, वह आगामी विधानसभा चुनाव में एक ऐतिहासिक एवं आश्चर्यजनक विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button