गाजियाबाद

14वीं HLM लीग में थ्री एस क्रिकेट अकादमी का दबदबा, 436 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

गाजियाबाद स्थित एचएलएम कॉलेज ग्राउंड में आयोजित “14वीं एचएलएम लीग ऑफ इमर्जिंग प्लेयर्स” क्रिकेट टूर्नामेंट में थ्री एस क्रिकेट अकादमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए “एएसपी क्रिकेट अकादमी” को 369 रनों के विशाल अंतर से हराया।

थ्री एस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी सिर्फ मैच नहीं जीतते, बल्कि अपने जुनून, मेहनत और अनुशासन से हर किसी का दिल जीत लेते हैं।उनकी बल्लेबाज़ी में आत्मविश्वास, गेंदबाज़ी में धार और मैदान पर टीम वर्क देखने लायक होता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एच एल एम थ्री एस एस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों में 436/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज़ वर्चस्व मलिक ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए 250 रन बनाए, जबकि पृथ्वीराज सिंह ने मात्र 36 गेंदों में तूफानी 100 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टीम की और से कोषाग्र शर्मा ने 36 एवं प्रगुण भारद्वाज ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी “एएसपी क्रिकेट अकादमी” की टीम 16.2 ओवरों में केवल 67 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाज़ी में जयंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि चाहक भारद्वाज और लक्ष्य भारद्वाज ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।

लगातार शानदार जीत के साथ थ्री एस क्रिकेट अकादमी ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है
कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज के निदेशक डॉ. अनुज अग्रवाल जी, सहायक निदेशक डॉ. धीरज कुमार शर्मा जी, बी.टेक निदेशक डॉ. पंकज कुमार जी उपस्थिति रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पंवार, डॉ अनिल कुमार बाजपेयी व डॉ राजकुमार शर्मा, व कॉलेज के अन्य स्टाफ व शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

‘एचएलएम कॉलेज एवं थ्री एस क्रिकेट अकादमी प्रबंधन ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा इन खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और जीत का जज़्बा पूरे गाजियाबाद के लिए प्रेरणा है

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button