मुरादनगर के रावली कला में दिल दहला देने वाली घटना पति ने कि कुल्हाड़ी से काटकर वृद्धा पत्नी की हत्या

: चारपाई पर सो रही थी पत्नी, पुलिस चौकी पहुंचकर कहा मैं पत्नी को काट आया
- :यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है
राशिद अली
मुरादनगर। थाना क्षेत्र के गांव रावली में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 80 साल के वृद्ध ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद हत्यारा खुद मुरादनगर रावली पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर लेकर पहुंची जहां वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था।

मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली गांव में सुबह तड़के 4:00 बजे मृतका उर्मिला (आयु करीब 72 वर्ष) की हत्या उनके ही पति हरपाल (पुत्र खचेडू) ने कुल्हाड़ी से कई वार करके सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी हरपाल ने खुद पुलिस चौकी रावली पर आकर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और बेटी के घर से शव व आरोपी को हिरासत में लिया गया।पुलिस ने बताया कि हरपाल मूल रूप से मोरटा कब्रिस्तान के पास के निवासी हैं और वर्तमान में रावली गांव में अपनी बेटी कंचन के घर पर रह रहे थे। घटना के समय घर पर हरपाल, उनकी पत्नी उर्मिला, बेटी कंचन के पुत्र कुणाल व अजय मौजूद थे। पुलिस पूछताछ में कुणाल ने बताया कि हरपाल उनके नाना हैं और उनकी मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। बताया गया कि अक्सर नानी और नाना के बीच झगड़े होते रहते थे। रात को परिवार के अन्य सदस्य कमरे के अंदर सो गए जबकि नाना-नानी बाहर सो रहे थे।
शनिवार सुबह कमरे से बाहर निकलने पर चारपाई पर लेटी उर्मिला के सिर के पास और कान के पास कई जगह कुल्हाड़ी के वार लगे पाए गए।घायल उर्मिला को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव पर हुए घावों का वर्णन किया और कहा कि वार काफी भयावह थे, जिससे तत्काल मौत हुई लगती है। चिकित्सकीय टीम ने प्राथमिक जानकारी पुलिस को दी और आगे की मेडिकल रिपोर्ट के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई । एसीपी ने बताया कि हत्या आरोपी हरपाल ने स्वयं की, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर घटना के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने हत्या के इस्तेमाल हुए कुल्हाड़ी को भी बरामद कर साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। एसीपी ने कहा कि प्रथम दृश्य परीक्षण व गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर परिस्थितियों का खुलासा किया जाएगा।परिवार व ग्रामीण घटना से गहरे सदमे में हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और आसपास के लोग भी इस दर्दनाक वारदात पर अचरज जता रहे हैं। एसीपी ने बताया कि मामले की हर पहलू पर गौर करते हुए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि 80 साल के बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के यहां रह रहा था।यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।



