Uncategorizedगाजियाबाद

10 मार्च को सीएसआर आर एवं सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव

गाजियाबाद। जनपद में कॉपोर्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर ) और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गाजियाबाद सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 10 मार्च को किया जा रहा है।
मंगलवार को विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सीडीओ अभिनव गोपाल, सूचना अधिकारी वाईपी सिंह ने प्रेस वार्ता में मीडिया को कॉन्क्लेव के उद्देश्यों और कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। यह कॉन्क्लेव नई दिल्ली स्थित मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म सार्थक कलेक्टिव के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य कॉपोर्रेट संस्थाओं द्वारा संचालित सीएसआरगतिविधियों, स्थिरता पहलों और जिला प्रशासन की विकास योजनाओं को एक समन्वित एवं संरचित कार्य ढांचे के अंतर्गत लाना है, ताकि जनपद में समग्र और संतुलित विकास को गति मिल सके।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button