अपराध

खोड़ा की घटना में इंसाफ दिलाने वाली पुलिस, आखिर लोनी सर्किल की घटना के खुलासे में देरी क्यों, हाईटेक पुलिस क्यों है लाचार? क्या है वजह? 

उत्तर प्रदेश के सबसे हाईटेक जनपदों में कहलवाने वाले दिल्ली से सटे कमिश्नरेट पुलिस जहां घटना के खुलासे के लिए हाईटेक नजर आती है। वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली भी अपने आप में बहुत-बहुत बयां करती है, यानी की घटना के बाद उसके खुलासे में तत्परता दिखाने वाली पुलिस कहीं ना कहीं प्रदेश में आजकल चर्चाओं में नजर आ रही है। हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देशन में कुछ ही समय मे कमिश्नरेट पुलिस एनकाउंटर किंग कहलाने लगी, कई बड़ी घटनाओं का खुलासा कर पुलिस हाईटेक बन गयी। पुलिस की प्रदेश में जमकर प्रशंसा हो रही है, तो वहीं कमिश्नरेट में आमजन भी पुलिस की कार्य प्रणाली से काफी सुरक्षा भी महसूस कर रहा है। हालांकि मई की शुरुआत में जहां पुलिस ने ताबड़तोड़ खुलासे कर प्रदेश में वाहवाही लूटने का कार्य किया, तो वही मई के आखिरी सप्ताह में कमिश्नरेट पुलिस प्रदेश में चर्चा में रही है। विश्वस्त पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कमिश्नरेट पुलिस ने कई बड़े खुलासे किये, जिससे कमिश्नरेट पुलिस की चर्चाएं लखनऊ के गलियारों में भी खूब गूंजी है। वही मई माह में पुलिस ने ऑनलाइन मादक पदार्थ के तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, तो कई बड़ी घटनाओं का खुलासा कर अच्छे कार्य किया, जिसमे सलीम वास्तविक की हत्या का प्रयास करने वाले युवकों को यमराज के दर्शन कराए, तो वही एटीएम वैन लूटने वाली घटना का खुलासा कर एनकाउंटर में दो युवकों को ढेर करने का कार्य किया। हालांकि खोड़ा कॉलोनी में हुई किशोर की हत्या में पुलिस ने चंद घंटे में ही हत्यारे किशोर का एनकाउंटर किया, तो वही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा लोनी सर्कल में हुई एक बड़ी घटना ने पूरे कमिश्नरेट सिस्टम को हिला कर रख दिया और इस घटना ने बीहड़ की याद ताजा कर दी। उससे भी बड़ी घटना इंटरनेशनल पैरा ओलम्पिक खिलाड़ी की हत्या कांड ने कमिश्नरेट को प्रदेश में चर्चाओ में ला दिया, यानी कि कहीं ना कहीं पुलिस के लिए मई का आखिरी सप्ताह काफी चर्चित रहा और चर्चाओ में रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोड़ा की घटना के बाद जहां कमिश्नरेट पुलिस की जमकर प्रशंसा हो रही है, वही मुरादनगर निवासी पैरा ओलंपिक खिलाड़ी के हत्यारो को गिरफ्तार कर पुलिस ने अच्छा कार्य किया। मगर परिजन इस खुलासे से नाराज नजर आते हुए कैंडल मार्च और धरना प्रदर्शन कर पुलिस कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ लोनी की घटना में जहां पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया वही अभी तक गोली लगे व्यक्ति की बरामदगी नहीं होने पर परिजन चार दिन से धरना प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग कर रहे है। और पुलिस कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर परिजन इंसाफ और बरामद करने की मांग रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हाईटेक पुलिस जहां हाईटेक तरीके से कार्य करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कहीं ना कहीं लोनी की घटना में पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है और अब तक पुलिस इस घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। बहरहाल पुलिस के अधिकारियों ने थाना प्रभारी खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें लाइन का रास्ता दिखाने का कार्य किया। मगर इस मामले में भी एक जनप्रतिनिधि द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए, कहीं ना कहीं पुलिस जहां हाईटेक कार्य कर रही है। वहीं लोनी की घटना के खुलासा न होने पर पुलिस कार्य प्रणाली चर्चाओ में नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरादनगर के पैरा ओलंपिक खिलाड़ी और लोनी की घटना के पीड़ित परिवार पुलिस से इंसाफ लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं और दोनों ही मामलों में पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस ने चंद घंटे में ही पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को जेल भेजने का कार्य किया। मगर अभी भी पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगाता हुआ नजर आया है। 

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button