गाजियाबाद

बीएआई के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का निवाड़ी में भव्य स्वागत


मोदीनगर, संवाददाता।
बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र त्यागी का सोमवार को कस्बा निवाड़ी में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कस्बे में आगमन पर रविंद्र त्यागी का फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उनके साथ प्रबंधक कपिल त्यागी तथा कोऑपरेटिव चेयरमैन प्रवीण त्यागी भी मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए रविंद्र त्यागी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे निवाड़ी क्षेत्र और यहां के नागरिकों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि बीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में कस्बा निवासी रामनिवास त्यागी, मंगू सिंह, कृष्णपाल त्यागी, अनिल त्यागी एवं राजकुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रविंद्र त्यागी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि रविंद्र त्यागी का राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण पद पर चयन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल निवाड़ी बल्कि पूरे जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित होगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र एवं अधिवक्ता जितेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी लल्लू सिंह पहलवान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रविंद्र त्यागी ने अपने परिश्रम, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल के बल पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त की है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी, अमित त्यागी मोनू, ठेकेदार सोनी त्यागी, नरेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, सत्येंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button