हापुड़ (मनस्वी वाणी)। गत 1 जून को शहर के प्रमुख उद्यमी नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी के यहां हुई करीब ढ़ाई करोड़ की डकैती का खुलासा कर माल बरामद किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने एसपी कुंवर ज्ञानंजय को बुके तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जन, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह निमेष, यशवंत ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, नवनीत तोमर प्रदेश महासचिव, सलमान सिद्दीकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, विजय शर्मा प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिनेश जाटव प्रदेश सचिव आदि मौजूद रहे।



