
- – घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- – पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की
सिंभावली । थाना क्षेत्र के गांव सैना में रविवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंच कर दोनों ही पक्षों के लोगों से पूछताछ की, हालांकि अभी तक कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिल सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि वीडियो में जो दो पक्ष आपस में लड़ रहे है उन दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनों ही पक्ष एक-दूसरे से रंजिश मानते हैं। रविवार की देर रात को दोनों पक्ष के लोगों के बीच हुई कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। इस पूरी घटनाक्रम कोवहां पर मौजूद ग्रामीणों कैमरे में कैद कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों से मामले की जानकारी की। हालांकि थाने में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार का कहना है कि थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुचलका पांबद कर दिया गया है। यदि कोई तहरीर देता है तो वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



