
राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाॅजी एण्ड मैनेजमेंट “अरूणिमा 2026” के रूप में नवप्रवेशित छात्र एवं छात्राओं के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं ने सक्रिय एवं सकारात्मक रूप से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में फ्रेशर्स द्वारा नृत्य, गायन, रैम्प वाॅक तथा अन्य गतिविधियों में मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन आर0के0जी0 ग्रुप के चेयरमैन श्री दिनेश गोयल जी, वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल जी, वाइस चेयर वूमन श्रीमती आंचल गोयल जी, एडवाइजर डाॅ0 लक्ष्मण प्रसाद, डायरेक्टर डाॅ0 राकेश गोयल, डीन एकेडमिक्स डाॅ0 मनोरमा शर्मा, प्राॅक्टर डाॅ0 अरूण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्थान के डायरेक्टर डाॅ0 राकेश गोयल ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
मिस्टर फ्रेशर योगेश शर्मा और मिस फ्रेशर श्रद्धा शर्मा रहे।
मिस्टर परफेक्ट गौरव सिंह एवं मिस परफेक्ट यशस्वी रहे।
मिस्टर कांफिडेंस आजस्वी भारद्वाज एवं मिस कांफिडेंस गरिमा रहे।
मिस्टर स्पाॅटलाइट संस्कृति एवं मिस स्पाॅटलाइट कृष्णा रहे।
मिस्टर फैषन आइकाॅन टीना एवं मिस आइकाॅन माही प्रताप शर्मा रहे।

कार्यक्रम का समापन डीन एकेडमिक्स डाॅ0 मनेारमा शर्मा जी ने सभी को हार्दिक बधाई व धन्यवाद देकर किया तथा कार्यक्रम का संयोजन डाॅ0 आभा वत्स जी एवं खुषबू पाण्डे ने किया। इस संगीतमय कार्यक्रम में सुरूचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था ने कार्यक्रम को सम्पूर्णता प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती निधि गर्ग, श्री संदीप सिंह तथा अन्य फैकल्टी एवं स्टाॅफ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के चेयरमैन श्री दिनेश गोयल जी एवं वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल जी ने सभी को बधाई दी।



