
आरकेजीआईटी में जुटे भाजपा के कई दिग्गज नेतामनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। भाजपा के स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश गोयल मंगलवार को मेरठ में नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन से एक दिन पहले सोमवार को आरकेजीआईटी कॉलेज परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और समर्थक मौजूद रहे।

हवन-पूजन में सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल (मेंदी वाले) और पूर्व महापौर आशा शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने दिनेश गोयल को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। दिनेश गोयल ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकतार्ओं के सहयोग से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और मतदाताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।



