गाजियाबाद

लाजपत नगर विस्फोट पर पार्षद हिमांशु शर्मा ने उठाए सवाल


जनता को अफवाह नहीं सच्चाई चाहिए
रिहायशी क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री पहुंचने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर उठाए सवाल

मनस्वी वाणी] संवाददाता
गाजियाबाद। लाजपत नगर में हुई विस्फोटक घटना को लेकर क्षेत्र के पार्षद हिमांशु शर्मा ने गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की घटना से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल पैदा हुआ है। ऐसे में घटना की वास्तविक वजह सामने आना जरूरी है।
पार्षद हिमांशु शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य में सहयोग करते हुए लोगों की जान बचाने के हर संभव प्रयास किए गए।
हिमांशु शर्मा ने सवाल उठाया कि रिहायशी क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री आखिर कैसे पहुंची। उन्होंने यह भी जांच की मांग की कि इस सामग्री के भंडारण और इस्तेमाल की अनुमति किस स्तर से दी गई थी और संबंधित विभागों से इसके लिए कौन&कौन से अनुमति पत्र लिए गए थे। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
पार्षद ने कहा कि घटना को लेकर तरह&तरह की चचार्ओं के बजाय जांच के माध्यम से वास्तविक तथ्य सामने आने चाहिए। जनता को डर नहीं] सुरक्षा चाहिए और अफवाह नहीं] सच्चाई चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए] उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
हिमांशु शर्मा ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच के जरिए यह पता लगाया जाना चाहिए कि विस्फोटक सामग्री कहां से आई] उसे रखने की अनुमति किसने दी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button