गाजियाबाद

प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति में नियमों के पालन की मांग

शिक्षक संघ ने पदोन्नति सूची की विसंगतियां दूर करने का उठाया मुद्दा, अधिकारियों ने दिया नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक हुई। इसमें पदोन्नति सूची में विसंगतियों को दूर करने और नियमों के अनुसार वरिष्ठता निर्धारित करने की मांग उठाई गई।
संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा सेवा नियमावली-1981 के संशोधनों का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षक की ज्येष्ठता उसकी मौलिक नियुक्ति यानी प्रथम नियुक्ति की तिथि के आधार पर निर्धारित की जानी चाहिए। हालांकि, मृतक आश्रित और अन्य अप्रशिक्षित शिक्षकों के मामलों में वरिष्ठता प्रशिक्षित होने की तिथि से मानी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अथवा प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत शिक्षक पात्र होंगे। इसके साथ ही संबंधित पद पर पदोन्नति का लाभ प्राप्त करने और न्यूनतम तीन वर्ष की सेवा पूरी करने की शर्त भी लागू होगी।
डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संघ के प्रतिनिधियों को नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदेश मित्तल, मनोज त्यागी, मनोज डागर, पुष्पेंद्र सिंह, अमित यादव, रविंदरपाल सिंह, धर्मेश जोहर, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश शर्मा, शौकीन अली, दिनेश कुमार, अजय कुमार, प्रमोद सिरोही, यसविंदर शर्मा, अमित कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह और शैक्षिक महासंघ के महामंत्री कनक सिंह त्यागी सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button