खेल

बॉक्सम एलिट के दूसरे दिन भी भारतीय मुक्केबाजों का जलवा

मैड्रिड, बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि लवलीना ने अपने अभियान की सशक्त शुरुआत करते हुए यूक्रेन की ओल्हा पिलिपचुक को सर्वसम्मत 5:0 के फैसले से हराया। पूरे मुकाबले में लवलीना का नियंत्रण साफ नजर आया—तेज पंच, सटीक कॉम्बिनेशन और शानदार फुटवर्क के दम पर उन्होंने आसानी से अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में हितेश गुलिया ने भी अपनी लय बरकरार रखते हुए कनाडा के विन्सेंट सैंटोरिएलो को 5:0 से शिकस्त दी और 70 किग्रा वर्ग में अपनी मजबूत दावेदारी फिर साबित की

गुरुवार को खेले गए दूसरे दिन ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स चैंपियन हितेश गुलिया (70 किग्रा) की अगुवाई में भारत ने कई भार वर्गों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button