राष्ट्रीयविदेशव्यापार

4 से 5 दिन में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अगले चार से पांच दिनों में संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद एक औपचारिक समझौता होगा, जिस पर मार्च के बीच में हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद अमेरिका मौजूदा टैरिफ को 18 फीसदी तक कम करने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी करेगा।

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग ने यहां एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला हिस्सा लगभग तैयार है। पीयूष गोयल ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अगले 4-5 दिनों में एक संयुक्त बयान (जॉइंट स्टेटमेंट) पर हस्‍ताक्षर हो जाएंगे। गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि समझौते के पहले चरण के लिए कानूनी समझौते पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त बयान के बाद एक विस्तृत कानूनी समझौता किया जाएगा। वाणिज्‍य मंत्री ने साथ ही बताया कि इस समझौते में किसी भी प्रकार के निवेश की प्रतिबद्धता नहीं है।

वा

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button