गाजियाबादशिक्षा

आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन

आईएमएस , गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) में आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय सातवे अतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 18-19 फरवरी,2026 को किया जाएगा। जिसका विषय टेक्नोलॉजी ड्रिवेन – इनोवेशन एंड सस्टेनेबल बिज़नेस प्रैक्टिस रखा गया। ये सम्मेलन सीए (डॉ) राकेश छारिया,( महासचिव, आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), की अध्यक्षता एवं संस्थान की निदेशक प्रो.(डॉ) जसकिरण कौर के मार्गदर्शन में होगा।

निदेशक प्रो.(डॉ )जसकिरण कौर ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में तकनीक और नवाचार केवल विकास के साधन नहीं, बल्कि सतत और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण की आधारशिला हैं। यह सम्मेलन शिक्षकों, शोधार्थियों, उद्योग विशेषज्ञों एवं विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने विचारों, शोध और अनुभवों के माध्यम से ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकेंगे। यह मंच युवा शोधार्थियों को नवाचार, नैतिक नेतृत्व और सतत विकास की दिशा में सोचने और कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
फाइनेंस, वियतनाम; डॉ. चुंग-शिंग ली, डीन एवं प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ बिजनेस, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेंट मार्टिन्स यूनिवर्सिटी; डॉ. नितिन कुमार, डिप्टी डायरेक्टर (रिसर्च), आईसीएसएसआर, नई दिल्ली; डॉ. मनीष मल्होत्रा, फाउंडर एवं सीईओ, फ्यूट्रेड इनोवेशन स्टूडियोज, लंदन (यूके); प्रो. (डॉ.) एंड्रू वेयर, प्रोफेसर ऑफ कंप्यूटिंग एवं डायरेक्टर ऑफ रिसर्च, वेल्स इंस्टिट्यूट ऑफ डिजिटल इन्फॉर्मेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स, यूके; श्री जैसन प्राइस, रीजनल डायरेक्टर, एपीएसी/एमेरिटस; सुश्री दीप्ति लम्बा, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एडिक्वे सॉल्यूशन; प्रो. माइकल क्लेमेंट्स, अकादमिक लीडर एवं ग्लोबल एजुकेटर, ऑस्ट्रेलिया; श्री महेश चंद, फाउंडर एवं सीईओ, सी शार्प कार्नर, न्यूयॉर्क (यूएसए); श्री सूर्यकांत, सीईओ, अटल इनक्यूबेशन सेंटर, बीआईएमटेक; डॉ. एंड्रियास मसोउरास, एसोसिएट प्रोफेसर, नेपोलिस यूनिवर्सिटी पाफोस, साइप्रस; श्री निरंजन सिंह, डीजीएम (एचआर एवं एडमिन), इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड; सुश्री निधि शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, इंडियन एग्ज़ीबिशन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईईआईए); सुश्री राजश्री राय, मैनेजिंग डायरेक्टर, एपीएन न्यूज़; प्रो. (डॉ.) मनजीत कौर, प्रोफेसर एवं अकादमिक कोऑर्डिनेटर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी; प्रो. लिपिका डे, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस, अशोका यूनिवर्सिटी तथा प्रो. (डॉ.) उमेश कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर–प्रोजेक्ट्स, यूआईई, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की उपस्थिति प्रस्तावित है, जो सम्मेलन को अकादमिक, शोध एवं उद्योग के दृष्टिकोण से अत्यंत समृद्ध बनाएगी।

सम्मेलन में देश विदेश से मैनेजमेंट, पत्रकारिता, कंप्यूटर साइंस, एंटरप्रेन्योपशिप एंड इनोवेशन, एवं साइंस क्षेत्र में शोध पत्रों को आमंत्रित किये गए हैं । सम्मेलन में देश विदेश से 300 से अधिक शिक्षक एवं शोधार्थियों द्वारा अपने शोध पत्र भेज रजिस्ट्रेशन कराया गया है ।

सम्मलेन को मैनेजमेंट, आईटी, पत्रकारिता एवं साइंस क्षेत्र में पांच ट्रैक में बांटा गया है जिसमें एआई एंड डाटा ड्रिवेन डिसिशन मेकिंग, डिजिटल ट्रांफॉर्मशन एंड इनोवेशन मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी एंड रेस्पोंसिबल टेक लीडरशिप, सस्टेनेबल बिज़नेस एंड सोइटल इम्पैक्ट एवं इंटरडिसिप्लिनरी अप्प्रोचेस प्रमुखतः रहे। सम्बंधित ट्रैक के शोधार्थियों एवं शिक्षकगणों द्वारा अपने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये जाएंगे। जिनका आंकलन प्रत्येक ट्रक में उपस्थित एक्सटर्नल सेशन चेयर एवं इंटरनल सेशन चेयर द्वारा किया जाएगा। सम्मलेन के द्वितीय दिन समापन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button