नई दिल्ली

इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम मे बेबी शो की धूम*

अब्दुल वाहिद / खेकड़ा

इंद्रप्रस्थ लिटिल किंगडम मे भव्य बेबी शो का आयोजन रविवार को हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण मे किया गया। कार्यक्रम मे शामिल नन्हे प्रतिभागियो ने अपनी मासूम अदाओ, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियो से उपस्थित दर्शको का दिल जीत लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ हेडमिस्ट्रेस अर्चना महाजन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बेबी शो को पांच विशेष श्रेणियो मे विभाजित किया गया। जिनमे बच्चो को उनकी विशिष्ट प्रतिभा और खूबियो के आधार पर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता मे अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित करने वाले सम्राट ने रॉयल किंग का खिताब हासिल किया। जबकि रॉयल क्वीन का ताज ध्रुवी के सिर सजा। एवं अपनी आकर्षक चाल से सबका ध्यान खींचने वाली रिद्धि को बेस्ट रॉयल वॉक चुना गया। मनमोहक मुस्कान से मंच को रोशन करने वाली तियारा को बेस्ट रॉयल स्माइल का पुरस्कार प्रदान किया गया। वही शानदार मंच प्रस्तुति के लिए त्रिशा जैन को बेस्ट स्टेज प्रेजेंस से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे अभिभावक, शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे। जिन्होने तालियो के साथ नन्हे सितारो का उत्साहवर्धन किया। और यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button