Uncategorized

उधार की रकम वापस मांगने पर घर में घुसकर पीट ,पीड़िता की दिव्यांग पत्नी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज 

मुरादनगर। थाना क्षेत्र की एक कालोनी में उधार दिये हुए 40 हजार रुपये पर वापस मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक के साथ घर में घुसकर मारपीट करते हुए घायल दिया। आरोपितों ने पीड़ित की दिव्यांग पत्नी से भी मारपीट व अश्लीलता की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।एक कालोनी में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहते हैं। युवक के अनुसार कुछ माह पूर्व उनके एक परिचित ने उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पैसे वापस मांगने पर आरोपित उन्हें टालने लगा। जब पीड़ित ने जोर देकर रकम वापस मांगी तो उसने ने  इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनो  के बीच कहासुनी हो गई। रात को आरोपित व उसके साथ पीड़ित के घर में घुसे और लात घूसों से हमला करके घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब पीड़ित की दिव्यांग पत्नी ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी अश्लीलता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ललित कुमार और उसके दो साथियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी का कहना आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

राशिद अली मनस्वी वाणी संवाददाता

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button