Uncategorized

शिक्षा के मंदिर मे चोरो ने की चोरी**

*सरकारी स्कूलो मे पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी, सुनीता विलियम्स**

अब्दुल वाहिद / संवाददाता खेकड़ा

क्षेत्र के सुन्हैडा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय मे बीती रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर विद्यालय के मिड-डे मील कक्ष की खिड़की का सरिया काटकर भीतर घुसे और वहां रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य रसोई सामग्री चोरी कर ले गए। मामले मे प्रधानाध्यापक ने कोतवाली मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह के अनुसार विद्यालय गांव से बाहर जंगल क्षेत्र मे स्थित है। जिसका फायदा उठाकर चोरो ने रात के समय घटना को अंजाम दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर कमरे का सरिया कटा मिला। और सिलेंडर, कूकर, भगोना, थाली, गिलास, चम्मच सहित मिड-डे मील से जुड़ा अन्य सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान राजकुमार व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

सूचना पर पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। तथा आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणो ने विद्यालयो मे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाते हुए कहा कि सुनसान स्थानो पर स्थित स्कूलो मे चौकीदारी व सुरक्षा इंतजाम जरूरी है। ताकि भविष्य मे इस तरह की घटनाओ पर रोक लगाई जा सके। वही विद्यालय प्रशासन ने चोरी किए गए सामान की बरामदगी और दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button