दिल्लीनई दिल्लीविदेश

प्रधानमंत्री ने यूनान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझीदारी, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान यूनान के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मिट्सोताकिस से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत–यूनान रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसमें व्यापार और वाणिज्य, रक्षा और सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने इंडिया–मिडिल ईस्ट–यूरोप आर्थिक गलियारे के माध्यम से संपर्क बढ़ाने पर विचार साझा किए और भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा और उच्च तकनीकी सहयोग, निवेश तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में यूनान के प्रधानमंत्री मिट्सोताकिस द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने यूनान के प्रधानमंत्री से की मुलाकात, रणनीतिक साझीदारी, एआई सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के दौरान यूनान के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मिट्सोताकिस से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि इस बैठक में दोनों नेताओं ने भारत–यूनान रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसमें व्यापार और वाणिज्य, रक्षा और सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने इंडिया–मिडिल ईस्ट–यूरोप आर्थिक गलियारे के माध्यम से संपर्क बढ़ाने पर विचार साझा किए और भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन की आशा व्यक्त की। इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा और उच्च तकनीकी सहयोग, निवेश तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में यूनान के प्रधानमंत्री मिट्सोताकिस द्वारा दिए गए मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button