
गाजियाबाद- निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 53-लोनी, 54-मुरादनगर, 55- साहिबाबाद, 56-गाजियाबाद एवं 57-मोदीनगर जनपद गाजियाबाद। समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद गाजियाबाद। उपर्युक्त विषयक कृपया मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या 596/सी0ई0ओ0-4-35/4-2025 दिनांक 19 फरवरी, 2026 (छाया प्रति संलग्न) का संदर्भग्रहण करें, जिसके माध्यम से अवगत कराया गया है कि विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने एवं नोटिस चरण में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने के उद्देश्य से दिनांक 22-02-2026 (रविवार) को समस्त पदाभिहित स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त तिथि को पदाभिहित स्थलों पर पदाभिहित अधिकारी (बूथ लेवल अधिकारी) पूर्वाहन 10.30 बजे से अपराहन 01.30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे और दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करने इत्यादि की कार्यवाही करेंगे।
अतः कृपया विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दिनांक 22-02-2026 (रविवार) को सभी पदाभिहित / मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किये जाने के संबंध में संलग्न उक्त निर्देशों को सभी संबंधितों के संज्ञान में लाते हुये अनुपालन सुनिश्चित करायें।



