उत्तर प्रदेश

रोजगार महोत्सव 2026 का आगामी 25 फरवरी को होगा भव्य आयोजन

सशक्त युवा, समृद्ध भारत – रोजगार महोत्सव

अंशु चौहान गौतमबुद्धनगर{मनस्वी वाणी}

जिला सेवायोजन कार्यालय गौतम बुद्ध नगर के माध्यम से विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 25 फरवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से विश्वेश्वर्या कैंपस, जी.टी. रोड, एन.एच.-91, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.) में “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – रोजगार महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शुक्रवार को संस्थान परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।इस रोजगार महोत्सव का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर की विशेष सहभागिता एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अधिकतम रोजगार अवसर उपलब्ध कराना तथा “सशक्त युवा, समृद्ध भारत” के संकल्प को साकार करना है।प्रेस वार्ता में संस्थान की ओर से सीईओ पूर्णिमा, सेक्रेटरी जिंदल, एडवाइजर एस.पी. पांडेय, जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर नितिन गौर तथा हेड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अंकुर उपस्थित रहे।जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह रोजगार महोत्सव जनपद के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ सहभागिता करेंगी, जिससे अभ्यर्थियों को सीधे साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अभ्यर्थी इस महोत्सव में भाग ले सकते हैं।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि रोजगार महोत्सव में तकनीकी, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियाँ भाग लेंगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ अद्यतन बायोडाटा की प्रतियाँ, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की प्रतिलिपियाँ एवं पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से लाने की सलाह दी गई है।ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर नितिन गौर तथा हेड ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अंकुर ने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए एक सशक्त एवं प्रभावी मंच प्रदान करेगा।जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट अथवा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button