गाजियाबादशिक्षा

देश की तीन नामी कंपनियों ने मेवाड़ के

46 विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना

गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 46 विद्यार्थियों को देश की तीन नामी कंपनियों ने नौकरी के लिए चुना है। एक कड़े साक्षात्कार के बाद इन विद्यार्थियों को चुना गया। ये 46 विद्यार्थी बीबीए, बीसीए और बीकॉम के हैं।
मेवाड़ के प्लेसमेंट अधिकारी हर्षवर्द्धन शर्मा ने बताया कि तीनों कंपनियों के नाम लर्निंग शाला, प्लानेट स्पार्क और प्रॉप शॉप हैं। इन कंपनियों के अधिकारियों ने आकर विद्यार्थियों के तीन दौर के कठिन इंटरव्यू लिये। ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरेक्शन और प्रीप्लेस टॉक के जरिये 46 विद्यार्थियों ने नौकरी पाने में सफलता पाई। इन विद्यार्थियों को नौकरी के ऑफर लैटर दिये गये हैं। सभी चुने गये विद्यार्थियों को 5.84 लाख रुपये से साढ़े 6 लाख रुपये सालाना वेतन मिलेगा। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने सभी चुने गये विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अलावा उनके सर्वागींण विकास के साथ उनके प्लेसमेंट के लिए संकल्पबद्ध है। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट दिलाने के लिए देश की नामी कंपनियों को अपने यहां समय-समय पर बुलाया जाता है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button