
बागपत
जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व मे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद मे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार द्वारा जनपद मे 02 स्कूली वाहनो के चालान किये गया तथा ई-रिक्शा चैकिंग के दौरान लाइसेंस अभियोग मे 06 चालान किये गये। तथा यात्री/माल कर अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल द्वारा 01 ओवरलोड़ वाहन को निरूद्ध चालान किया गया। तथा 38 चालान हेलमेट, शीट बेल्ट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड़ स्पीड़ एवं रॉग साइड़ के अभियोग मे किये गये।
सहायक संभाग के परिवहन अधिकारी ने बताया कि बिना फिटनेस, बिना पंजीकरण, बिना लाइसेंस के जनपद मे कोई भी ई-रिक्शा नही पाया जाएगा। पाया गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी व जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होने समस्त ई रिक्शा चालको से अपील की है कि अपनी रिक्शा की फिटनेस कराये, बिना लाइसेंस के ना चले सड़क सुरक्षा के मानको का अनुपालन करे। और जो नियमो का उल्लंघन करेगा तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एवं जनपद मे निरंतर चैकिंग का कार्य जारी रहेगा। और यातायात के नियमो का पालन करे सुरक्षित चले सतर्क चले।


