
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह फैमिली इमरजेंसी के कारण वापस अपने घर लौट गए हैं. रिंकू सिंह के पिता को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
रिंकू सिंह के पिता को फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर हुआ है. इस वजह से उनकी हालत गंभीर हो गई है. पिता के बारे में खबर सुनते ही रिंकू फौरन अपने घर के लिए रवाना हो गए. वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट भी लगातार रिंकू के संपर्क में हैं



