
अब्दुल वाहिद/ खेकड़ा
कस्बे के उभरते हुए भाला फैंक खिलाड़ी और एशियन पदक विजेता सचिन यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस मे पदोन्नति मिली है। वे आरक्षी के पद से पदोन्नत होकर अब सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर कस्बे मे खुशी और गर्व का माहौल है।
अहिरान मोहल्ला निवासी किसान नरेश यादव के 26 वर्षीय पुत्र सचिन यादव वर्ष 2023 से गौतमबुद्ध नगर मे यूपी पुलिस मे तैनात है। खेल के साथ-साथ अपनी सेवा मे भी उन्होने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गत वर्ष जून मे कोरिया मे आयोजित साउथ एशियन चैम्पियनशिप मे सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हे उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा-पत्र से सम्मानित भी किया गया था। उनके कोच संदीप यादव ने बताया कि खेल और सेवा मे निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हे यह पदोन्नति प्रदान की गई है। अब वे सब-इंस्पेक्टर के रूप मे अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। सचिन यादव आगामी जुलाई मे स्कॉटलैंड मे होने वाले कॉमनवेल्थ खेलो तथा सितंबर मे जापान मे आयोजित एशियन गेम्स मे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी पदोन्नति और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे चयन से परिवार, खेल प्रेमियो और कस्बावासियो मे हर्ष की लहर है। लोगो ने इसे युवाओ के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।



