गाजियाबाद

बडागांव शिव मंदिर मे श्रीमद्भागवत कथा आरंभ, कलश यात्रा मे उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अब्दुल वाहिद / खेकड़ा

बडागांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण मे हुआ। कथा से पूर्व गांव मे बैंड-बाजो के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओ ने भाग लेकर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। जहा विधि विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस दौरान महिलाओ ने नए वस्त्र धारण कर सिर पर चुनरी ओढ़ते हुए कलश उठाए। कलश मे सिक्का, नारियल, चुनरी, फूलमाला, आम के पत्ते, चावल एवं गंगाजल रखकर महिलाएं भजनो की मधुर धुनों पर पूरे गांव का भ्रमण करती रही। गांव भ्रमण के उपरांत कलश यात्रा कथा स्थल मंदिर परिसर मे पहुंची। जहा विधिवत कलश स्थापना की गई। कथा व्यास पंडित शिवानंद स्वामी ने प्रवचन के दौरान कहा कि गीता का ज्ञान मानव जीवन को निराशा से मुक्त करता है। और वैराग्य की भावना उत्पन्न कर सुख-दुख से ऊपर उठकर जीवन जीने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के कई गांवो से श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button