Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी से राष्ट्रीय विकास का संकल्प दोहराया

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश विज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शोध, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए ऐतिहासिक ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक पहचान दिलाई और देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, शोध पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग राष्ट्रीय विकास और विश्व कल्याण के लिए करने के संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी से राष्ट्रीय विकास का संकल्प दोहराया

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय विकास और वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश विज्ञान और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शोध, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि यह दिन महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन द्वारा किए गए ऐतिहासिक ‘रमन प्रभाव’ की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक पहचान दिलाई और देश को विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, शोध पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग राष्ट्रीय विकास और विश्व कल्याण के लिए करने के संकल्प को दोहराया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button