गाजियाबादशिक्षा

नवतरंग विजविग 2026 का समापन,प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स विजेताओं को पुरूस्कार 

:100 महाविद्यालयों के 1000 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

आईटीएस गाज़ियाबाद में वार्षिकोत्सव

मनस्वी वाणी संवाददाता

गाजियाबाद/मुरादनगर। आईटीएस मोहननगर संस्थान मे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव नवतरंग एवं विजविग – इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट 2026 का  समापन हो गया। समारोह का  उद्घाटन आईटीएस – दी एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन  अर्पित चड्ढा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विख्यात कत्थक नृत्यांगना श्रीमती माया कुलश्रेष्ठ, आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ अजय कुमार, आईटीएस यूजी0  कैंपस की प्राचार्या डॉ नैंसी शर्मा एवं आईटीएस मोहन नगर ग़ाज़ियाबाद के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय ने माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर किया I

प्रतियोगिता में लगभग 100 महाविद्यालयों के 1000 से भी अधिक छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लिया I सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिए गए और विजेताओं को पुरूस्कार स्वरुप नकद राशि प्रदान की गयी Iआईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अद्वितीय क्षमता और प्रतिभा निहित है, जिसे समय-समय पर विभिन्न मंचों पर प्रस्तुत करते रहना चाहिए। लगातार मेहनत, समर्पण और अभ्यास से अपनी योग्यता को और भी परिष्कृत किया जा सकता है।आईटीएस  मोहननगर यूजी कैंपस की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर प्रख्यात इंडियन क्लासिकल डांसर माया कुलश्रेष्ठ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य की बारीकियों एवं उसके महत्व से अवगत कराया ।वार्षिकोत्सव के समापन के इस अवसर पर लोकप्रिय पार्श्व गायक लक्ष्य कपूर को सेलिब्रिटी नाईट के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आईटीएस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ0 अजय कुमार, आईटीएस के डायरेक्टर डॉ0 सुनील कुमार पांडेय , यूजी कैंपस की प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा , यूजी कैंपस की ऐकडेमिक डीन डॉ0 विदुषी सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटरस, अध्यापकगण एवं भरी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button