
अब्दुल वाहिद संवादाता बागपत
जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता मे शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे विभिन्न विभागो द्वारा प्रस्तुत लगभग 03 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के प्रस्तावो पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमे 02 करोड़ 40 लाख रुपए तक के कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। जिसके संबंध मे उन्होने संबंधित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए ।
बैठक मे जिला पंचायत राज विभाग, विकास विभाग, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग सहित अन्य विभागो द्वारा विभिन्न विकास कार्यो से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। प्रस्तावो मे पेयजल सुविधा के लिए आरओ प्लांट, यात्री शेड, वाटर कूलर, कंपोजिट विद्यालयो मे एस्ट्रोनॉमी लैब की स्थापना, अतिरिक्त कक्षो का निर्माण, स्टेट लाइब्रेरी, मिनी कमांड सेंटर की स्थापना तथा पूर्व मे स्वीकृत कार्यो के अवशेष भुगतान से संबंधित प्रस्ताव शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने प्रस्तावो पर सम्यक विचार करते हुए संबंधित विभागो को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावो को मानको के अनुरूप तैयार किया जाए। ताकि समिति की सहमति के बाद कार्यो को शीघ्र धरातल पर उतारा जा सके।
जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निदेशक भूतत्व एवं खनिज, खनन निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के दिशा-निर्देशो के अनुसार खनन अथवा खनन समूह की सीमा से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 05 किलोमीटर तथा अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 10 किलोमीटर की परिधि अथवा जिले की सीमा जो कम हो। जिसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो मे जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से विकास कार्य कराए जाते है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रो मे आधारभूत सुविधाओ को मजबूत करने के लिए योजनाओ का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, एसडीएम बागपत अमरचंद वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, डिप्टी कलेक्टर मनीष यादव, वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।



