Uncategorizedगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

सांसद खेल महोत्सव एवं विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

नोएडा सेक्टर-21 स्थित इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय  (07 मार्च व 08 मार्च 2026) आयोजित सांसद खेल महोत्सव एवं विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद डा. महेश शर्मा एवं माननीय विधायक पंकज सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का संगम देखने को मिला, जिसमें नोएडा क्षेत्र से जूनियर, सब-जूनियर तथा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
सांसद एवं माननीय विधायक ने उपस्थित खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाॅल, कुश्ती, जूडो, वेटलिफ्टिंग, फुटबाॅल तथा बैडमिंटन के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। माननीय विधायक पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनके खेलों के बारे में जानकारी ली और कहा कि जो बच्चे अपने जिले और विधानसभा स्तर से आगे बढ़ेंगे, वे मंडलीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे।


सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव, फिट इंडिया, खेलो इंडिया तथा फिट यूथ फाॅर विकसित भारत जैसे अभियानों के माध्यम से देश की युवा शक्ति खेलों के जरिए भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी।
इस आयोजन में श्री महिपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी (गौतमबुद्ध नगर एवं बुलंदशहर) तथा श्री प्रवेज अली, क्रीड़ाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं उक्त सभी खेलों के कोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सांसद खेल महोत्सव नोएडा गौतमबुद्ध नगर का समापन 08 मार्च 2026 को होगा।
इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, कार्यक्रम संयोजक संजय बाली, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, मनीष शर्मा, डिम्पल आनंद, ओमवीर अवाना, विनोद शर्मा, मुक्तानंद प्रधान, उमेश पहलवान, मनोज चौहान, भूपेश चैधरी, राजकुमार बंसल, अमित त्यागी, घनश्याम यादव, लोकेश कश्यप, रामनिवास यादव, विपुल शर्मा, राजेश सिंह, प्रमोद बहल, श्री गौतम शर्मा, श्री सत्यनारायण महावर, श्री शशीधर उपाध्याय, श्री मनीष तिवारी, श्री दीनबंधु कुमार कुशवाहा, श्री प्रदीप चौहान, श्री नीरज चैधरी, श्री रामकिशन यादव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button