राष्ट्रीयविदेश

प. एशिया में तनावः 3.3 लाख लोगों को देश वापस

नई दिल्ली पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। विदेश मंत्रालय सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम के जरिए हालात पर नजर रख रहा है,  विदेशों में संचालित भारतीय मिशन भी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

28 फरवरी से अब तक करीब 3 लाख 30 हजार भारतीयों को सुरक्षित देश लाया जा चुका है और इस अभियान को और तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यूएई से लगभग 90 उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जबकि सऊदी अरब और ओमान से भी नियमित उड़ानें जारी हैं।

कतर ने अपना हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से फिर से खोल दिया है और 8 से 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित कर रहा है। वहीं कुवैत और बहरीन में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सऊदी अरब के जरिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, MT Safesea Vishnu जहाज के 15 क्रू मेंबर इराक से सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। फारस की खाड़ी में मौजूद सभी 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि 500 से अधिक नाविकों को अब तक वापस भारत लाया जा चुका है

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button