नई दिल्ली

दमोह में पेट्रोल-डीजल किल्लत की अफवाह से मचा हड़कंप, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त है ईंधन

दमोह जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की किल्लत को लेकर फैली अफवाह ने ग्रामीणों में चिंता और हड़कंप मचा दिया है। लोग पेट्रोल पंपों पर खाली ड्रम और कूपे लेकर पहुंचे और ईंधन भरवाने लगे। कुछ मामलों में पेट्रोल पंप संचालकों को बहसबाजी का सामना करना पड़ा। जिले में बढ़ते पैनिक के बीच प्रशासन सक्रिय हुआ। कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि जिले में पेट्रोलियम पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साथ ही, प्रशासन ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए विशेष कमेटी बनाई है। इस कमेटी द्वारा अफवाह फैलाने वाले मैसेज की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button