अपराधमोदीनगर

कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार की दो महिला हुई बीमार

मोदीनगर,संवाददाता
भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव फजलगढ़ में बुधवार रात को कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार की दो महिलाओं को फूड प्वाइजनिंग हो गई। जिस कारण उनकी हालात बिगड़ गई। महिलाओं को मोदीनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उपजिलाधिकारी ने जांच कराने के आदेश दिए है। गांव फजलगढ़ निवासी सोनू कुमार परिवार सहित रहते है। सोनू ने बताया कि बुधवार को नवरात्रे का अंतिम व्रत रखा था। गांव की दुकान से ही कुट्टू का आटा लाया था। बुधवार रात को सभी ने कुट्टूे के आटे से बना भोजन खाया था। भोजन करने के एक घंटे बाद ही सोनू कुमार की भाभी अंतिम व प्रिया का  जी  मचलाने लगा और उल्टी के साथ साथ चक्कर भी आने लगे। हालत बिगड़ने पर स्थानीय डॉक्टर को बुलाया,लेकिन उसने मोदीनगर अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों को मोदीनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। जिस दुकान से कुट्टू खरीदा था, वहां से सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button