
: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन के आलाधिकारियों को राहत-बचाव तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घायलों का समुचित तरीके से इलाज कराया जाय। आज दोपहर कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक वाहन और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गये।



