उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

पीएम मोदी के फैसलों से पेट्रोल-डीजल सस्ता, आपूर्ति बनी सुचारु- सीएम योगी 

ग्रेटर नोएडा के जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 के उद्घाटन के लिए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे और कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि “आज का अवसर पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है आपने देखा होगा कि कल रामनवमी के अवसर पर पूरे देश में उत्सव और उत्साह का माहौल था। पुरी दुनिया में अभी अव्यवस्था, अराजकता का माहौल है और दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम हाई है। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11-12 वर्षों से जो कार्य योजना नए भारत की बनी है आज वह हम सबको देखने को मिल रहा है। भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है। उसकी आपूर्ति स्मूद बनाई गई है… और कल का ऐतिहासिक फैसला भी जिसमें पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ज़ीरो कर दिया है। मैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करता हू

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button