
भारत और रूस के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
भारत-रूस विदेश कार्यालय परामर्श बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और रूस के उप-विदेश मंत्री आन्द्रे रुडनको ने की।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा की। इसके साथ ही, दोनों देशों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने-अपने दृष्टिकोण साझा किए, जो आपसी हितों से जुड़े हैं।



