Uncategorized

डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन में स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य समापन

मोदीनगर सवाददाता
दीपक त्यागी

मोदीनगर स्थित डॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का 29 मार्च को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस खेल महोत्सव में फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेलभावना के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर में जोश, तालमेल और प्रतिस्पर्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला।

खिलाड़ियों को मिला प्रेरणादायक संदेश: समापन समारोह में के.एन. मोदी फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी मि. मेघराज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा बड़े मंच पर दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने विशेष रूप से जोर देकर कहा कि प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल के प्रति समर्पण, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच है।
इसी क्रम में एजुकेटिव डायरेक्टर दीपांकर शर्मा ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को संतुलित, ऊर्जावान और अनुशासित बनाते हैं। उनके अनुसार खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास को विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा सक्रिय रहने और अपने कौशल को निखारते रहने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम
दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दौरान ट्रैक एंड फील्ड, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित कई व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ट्रैक प्रतियोगिताओं में लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल, क्रिकेट और कबड्डी के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल, रणनीति और टीम भावना का परिचय दिया।
विजेताओं का सम्मान सभी प्रतियोगिताओं के बाद विजेता, प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही बेस्ट एथलीट, फेयर प्ले टीम और बेस्ट टीम स्पिरिट जैसे विशेष सम्मान भी दिए गए, जिससे विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया। प्रतियोगिता के परिणामों में बैडमिंटन में सीएमडी, रस्साकसी में लड़कों में केएनएमसीई तथा लड़कियों में केएनएमआईपीईआर, कबड्डी में लड़कों में केएनएमआईईटी (एकेटीयू) तथा लड़कियों में केएनएमआईपीईआर, खो-खो में केएनएमआईईटी, शतरंज में लड़कों में केएनएमआईईटी (एकेटीयू) तथा लड़कियों में जीडीएमआईई, कैरम में लड़कों में केएनएमआईपीईआर तथा लड़कियों में जीडीएमआईई और क्रिकेट में केएनएमआईपीईआर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजन समिति ने जताया आभार: अंत में आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकगणों और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह स्पोर्ट्स मीट 2026 ऊर्जा, उत्साह और सफलता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button