अपराध

पुलिस ने किया महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार 

मुरादनगर। पुलिस ने थानाक्षेत्र के गांव एक गांव में पुत्री की अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने से आहत होकर महिला द्वारा की गई आत्महत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही  है। एक गांव निवासी एक महिला की पुत्री की गांव निवासी एक युवक से दोस्ती थी। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। आरोपी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। महिला ने आरोपी के घर जाकर वीडियो व फोटो डिलीट करने को कहा। इस पर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता कर उसकी सरेआम बेइज्जती की। इस बात से आहत होकर महिला ने 18 मार्च को आत्महत्या कर ली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एसीपी मसूरी सर्किल लिपि नगायच ने बताया कि आरोपी गौतम निवासी गांव मनौली को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी महिला व उसकी पुत्री को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। उन्होने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button