
: पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया है कि पिछले साल जहां 6 अमृत भारत स्टेशन पर कार्य शुरु किया गया वहीं इस साल 14 नए अमृत भारत स्टेशनों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैलानी से नानपारा तक घोषित हेरिटेज सेक्शन को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बाइट… इस वाले फाइनेंशियल ईयर में हम लोग 14 नए अमृत भारत स्टेशन की शुरुआत कर देंगे। इसके अलावा हमने मैलानी से नानपारा का मीटर गेज का सेक्शन था, उसको रेलवे बोर्ड ने इस साल में हेरिटेज सेक्शन डिक्लेयर कर दिया है। हमने एक कंप्रेहेंसिव मल्टी डिपार्टमेंटल प्रपोजल बनाया है जिसमें आज की तारीख में जैसे एक विस्टा डोम कोच चलता है। हम उसमें 8-10 नए विस्टा डोम कोच को ऐड करवा रहे हैं।



