अपराधबागपत

रटौल मे चोरो का आतंक, एक रात मे तीन दुकानो मे चोरी

एक मकान से हजारो की नगदी व जेवरात सहित सिलेंडर भी चोरी, पुलिस गस्त की खुली पोल

रटौल मे चोरो का आतंक, एक रात मे तीन दुकानो मे चोरी**

खेकड़ा  गुरुवार को रटौल मे फोकस अस्पताल के पास एक मकान पर धावा बोल तीन अज्ञात चोर हजारो की नगदी व जेवरात सहित सिलेंडर भी चोरी कर ले गये। पीड़ित महिला ने रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।

रटौल निवासी जायदा पत्नी नसीम बस स्टैंड के समीप फोकस अस्पताल के पास रहती है। उसने बताया की उसका पति और पुत्र चंडीगढ़ गये हुए थे। घर पर वह अपनी दो बेटियो के साथ अकेली थी। उसने बताया की रात्रि किसी समय उसके घर मे छत के रास्ते चोर घर मे उतर आये और उन्हे कुछ नशीला पदार्थ सुघाकर घर से 43 हजार रूपये नगद और आलमारी का ताला तोड़ बेटी नाजिया की सोने के कुड़ल, तबीजी, चांदी के हाथ के हथफूल, गले का सेट वही बेटे की बहू के सोने की अंगूठी, गले का पैंडल, पाजेब, हथफूल चोरी कर ले गये। इसके अलावा दो सिलेंडर, दो मोबाइल फोन भी चोरी कर ले गये। तीन बजे के करीब उसे घर मे हलचल सुनायी दी तो वह कमरे से बाहर निकली तो तीन नकाबपोश चोर जो हाथ मे चाकू लिये भागते नजर आये। उसने बताया की उसे नशा होना प्रतीक हो रहा था। उसने शोर मचाया और पडौस के लोगो को बताया लोगो ने इधर उधर तलाश भी की लेकिन चोर जब तक फरार हो चुके थे। और पीड़ित महिला ने बताया की उसने रटौल पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है।

रटौल कस्बे मे एक रात मे तीन दुकानो मे चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह परवेज, शकील, बिलाल ने जब अपनी दुकान खोली तो उन्हे दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। उन्हे चोरी की आशंका हुई तो उन्होने तुरंत पुलिस को सूचना दी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एवं वही पुलिस ने आसपास के लोगो से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। जांच मे सामने आया है कि चोर दुकान की खिड़की के अंदर से दाखिल हुए थे।

आपको बता दे परवेज पुत्र गजमफर के दस हजार रूपए सहित 30 सिगरेट की डिब्बी चोरी हुई है। बिलाल पुत्र तौहीद के छह हजार रूपए सहित 15 सिगरेट की डिब्बी और एक कार की बेस्टयूब चोरी हुई है। शकील पुत्र खुर्शीद के सात हजार रुपए सहित 20 सिगरेट की डिब्बी चोरी हुई है। उधर रटौल चौकी प्रभारी भूरेन्द्र सिंह का कहना है कि चोरो का जल्द ही पता लगाकर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button