नई दिल्ली

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को दिए अल्टीमेटम के मद्देनजर भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को दिए अल्टीमेटम के मद्देनजर भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें भारतीय नागरिकों को अगले 48 घंटों तक सुरक्षित स्थानों पर रहने, बिजली और सैन्य ठिकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में तेज़ी से बदलती स्थिति को देखते हुए, जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे जहाँ हैं वहीं रहें, सुरक्षित जगह पर पनाह लें और आगे कहीं भी आने-जाने से बचें। ईरान के भीतर या ईरान की सीमा चौकियों तक किसी भी तरह की आवाजाही पर विचार केवल तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के साथ समन्वय और स्पष्ट निर्देश प्राप्त करने के बाद ही करें। भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता और सलाह के लिए आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 912 810 9109, +98 993 217 9359 और Email: cons.tehran@mea.gov.in जारी किया है है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button