
अमेरिका की डेडलाइन के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनके समेत 1.4 करोड़ ईरानी नागरिक जंग में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका की डेडलाइन के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उनके समेत 1.4 करोड़ ईरानी नागरिक जंग में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टिप्पणी ‘
एक्स पर उस समय की, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वह समयसीमा करीब आ रही है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोलता है तो उसके बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी की जाएगी। सरकार जंग के दौरान संदेशों और मीडिया के जरिए लोगों से इस तरह के स्वयंसेवी अभियान में शामिल होने की अपील कर रही है। लगभग नौ करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग सरकार से नाराज भी हैं, खासकर देशभर में हुए प्रदर्शनों पर की गई सख्त कार्रवाई को लेकर नाराज है। माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ का यह आंकड़ा संभावित अमेरिकी हमले को रोकने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है।



