उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

कनावनी अग्निकांड: राज्य मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा

राहत कार्य तेज करने के निर्देश
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र के कनावनी गांव में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री भी वितरित की और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
मंत्री असीम अरुण के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉदड़, अपर पुलिस आयुक्त राज करन नैय्यर, डीसीपी धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव, तहसीलदार रितेश कुमार सिंह तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घटनास्थल और आर्य समाज विद्यापीठ में बनाए गए राहत शिविरों में भोजन, पेयजल और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। नगर निगम की ओर से 11 पानी के टैंकर लगाए गए हैं, जबकि प्रभावित परिवारों के लिए शेल्टर होम की भी व्यवस्था की गई है। मंत्री ने लगभग 286 प्रभावित परिवारों में से करीब 100 परिवारों को राहत किट वितरित की, जिनके चूल्हे आदि प्रभावित हुए थे। शेष परिवारों को भी जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 50 प्रभावित लोगों के खातों में 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी भेजी गई है। मंत्री असीम अरुण ने जिलाधिकारी को राहत शिविरों की संख्या बढ़ाने, पानी के टैंकर बढ़ाने, चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा राहत कार्यों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button