
:
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे 15 जुलाई तक पहुंच बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए अठारह हजार से अधिक ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीष्म ऋतु के दौरान चलाई जा रही अतिरिक्त रेलगाड़ियों की आज नई दिल्ली में एक बैठक में समीक्षा की। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे 15 जुलाई तक पहुंच बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए अठारह हजार से अधिक ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना बना रहा है। मंत्रालय ने बताया कि 11 हजार से अधिक ट्रेन यात्राओं की सूचना पहले ही दी जा चुकी है। यह व्यापक संचालन बेहतर रेल व्यवस्था, अनुकूलित समय-सारणी और निरंतर निगरानी वाली एक सुनियोजित दृष्टिकोण को दर्शाती है। नई दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे स्टेशन क्षेत्रों में यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। ये प्रयास गर्मियों की भीड़भाड़ के दौरान सेवा वितरण में सुधार और सुगम, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की् प्रतिबध्दता को दर्शाते है।



