पश्चिम बंगाल -दूसरे चरण के प्रचार में अमित शाह ने बालागढ़ में ममता सरकार पर हमला बोला। 4 मई के बाद TMC के हटने का दावा, घुसपैठ पर कड़ा रुख जताया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। सभी दल अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कि चार मई के बाद बंगाल से टीएमसी साफ हो जाएगी। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर उनका एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री ने घुसपैठ के मुद्दे पर भी ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार आने पर चुन-चुनकर घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।



