
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज भारत की परिचय यात्रा के दौरान संसद भवन में नेपाल के पत्रकारों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री रिजिजू ने कहा कि इस तरह की मुलाकात से संस्थागत सहयोग मजबूत होता है तथा भारत-नेपाल के बीच भरोसेमंद साझेदारी और गहरी होती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारत की संसदीय प्रणाली, राजनीतिक ढांचे और राजनयिक संपर्कों पर विचार-विमर्श किया।



