
मेरठ की एकता रैली में जयंत चौधरी का संदेश, “एक रहेंगे तो डटे रहेंगे”, गांवों के विकास पर दिया जोर Synopsis : मेरठ के ईकड़ी गांव में आयोजित एकता रैली में केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने एकजुटता का मजबूत संदेश दिया। रैली में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर लोगों ने उत्साह दिखाया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि “एक रहेंगे तो डटे रहेंगे”, और यही सोच पहले भी थी और आज भी कायम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं, जिनका सही विश्लेषण चुनाव परिणाम आने के बाद होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लोग भी इस प्रक्रिया में रुचि दिखा रहे हैं और एनडीए मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि यह अचानक नहीं है, बल्कि पहले से ही झटके लग रहे थे। जनता ने भी अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो वादे किए गए थे, उन पर कायम नहीं रहा गया, इसलिए परिणाम सामने हैं। जयंत चौधरी ने कहा कि गांवों का सुनियोजित विकास जरूरी है। जब गांव मजबूत होंगे और किसान सशक्त होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। बाइट- जयंत चौधरी, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार



