
नई दिल्ली I भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि चलन में रहे 2,000 रुपये के 98.47 प्रतिशत बैंक नोट अब तक वापस आ चुके हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि चलन में रहे 2,000 रुपये के 98.47 प्रतिशत बैंक नोट अब तक वापस आ चुके हैं।
आरबीआई ने अपने मुद्रा प्रबंधन अभ्यास के हिस्से के रूप में 19 मई, 2023 को 2 हजार रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय प्रचलन में ऐसे नोटों की कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी।
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 30 अप्रैल, 2026 तक यह आंकड़ा तेजी से घटकर 5451 करोड़ रुपये हो गया है। नोटबंदी की घोषणा के बाद से 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने की सुविधा 19 आरबीआई कार्यालयों में उपलब्ध है। आरबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि वापसी के बावजूद, 2 हजार रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।



