
माताओं को पटका व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, मुख्य अतिथि रहीं नंदनी शेखर
दिल्ली पब्लिक स्कूल एचआरआईटी किड्स , कृष्णा एन्क्लेव राजनगर एक्सटेंशन द्वारा मातृ दिवस समारोह हीरा स्वीट्स, सभागार,वीवीआईपी मॉल, राजनगर एक्सटेंशन में धूमधाम से आयोजित किया गया।आगमन पर सभी माताओं का स्वागत बैज लगा कर व टीका करके किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नंदनी शेखर, प्रधानाचार्या, दिल्ली पब्लिक स्कूल एचआरआईटी कैम्पस रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अभिषेक शर्मा, संयोजक, गाजियाबाद विकास मंच उपस्थित रहे।
“मैं और माँ” गतिविधियों में माँ-बच्चों की जोड़ी ने कमाल कर दिया ,समारोह में “मैं और माँ” गतिविधियों के तहत माताओं और बच्चों ने मिलकर सैर-सपाटा, गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कई माताओं ने माँ के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि श्रीमती नंदनी शेखर ने कहा कि माँ ही बच्चे की प्रथम गुरु है और महिलाएं आज के समय मै परिवार के साथ ही समाज और राष्ट्र के निर्माण मै महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं , विशिष्ट अतिथि श्री अभिषेक शर्मा ने कहा कि एक सशक्त माँ ही सशक्त समाज का निर्माण करती है।
इस अवसर पर प्राची, गरिमा त्यागी, रूबी, प्रेरणा, कनिका, पूजा, पूनम, छवि, प्रियंका, मेघा, श्वेता, सोनिया, सोनी राय, हिना, आरती, बन्दना, मीतू, टीना, शालिनी, राजकुमारी, मीना शुक्ला, संगीता चौहान, पूनम गुप्ता, बबीता, सरिता, पल्लवी, तनु सहित उपस्थित सभी माताओं को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संचालिका दिव्या त्यागी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सभी माताओं एवं उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद और आभार प्रकट किया ।



