
गाजियाबाद,I युवाओं में क्रिकेट की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक पेशेवर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से, गाजियाबाद में ‘एचएलएम 3S क्रिकेट अकादमी’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।
इस भव्य समारोह में प्रसिद्ध पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में शिरकत की। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने युवा खिलाड़ियों का भारी उत्साहवर्धन किया। प्रवीण कुमार ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें खेल के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कॉलेज के चैयरमेन
सुनील मिगलानी जी , वाईस चेयरपर्सन सुश्री सोनिया मिगलानी जी, श्री प्रियंवध आईआरएस अधिकारी, एवं श्री अनिल माथुर, क्रिकेट कोच, नमन वर्मा रणजी ट्राफी प्लेयर, श्याम सुंदर शर्मा, रविंदर त्यागी शामिल रहे।

कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज के निदेशक डॉ. अनुज अग्रवाल, सहायक निदेशक डॉ. धीरज कुमार शर्मा, बी.टेक निदेशक डॉ. पंकज कुमार उपस्थिति रहे !
प्रवीण कुमार जी अपने अनुभव, नेतृत्व और खेल भावना से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। HLM 3S क्रिकेट अकैडमी के भव्य उद्घाटन समारोह में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कॉलेज के निदेशक डॉ. अनुज अग्रवाल जी ने अपने संबोदन में कहा एचएलएम ग्रुप, अब खेलों के क्षेत्र में भी युवाओं को बेहतरीन बुनियादी ढांचा और अवसर प्रदान करने के लिए मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। और हम अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान 14वीं “League of Emerging Players” क्रिकेट टूर्नामेंट की भी शानदार शुरुआत की गई। डॉ. धीरज कुमार शर्मा, जी ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद् ज्ञापन किया और कहा कि HLM 3S Cricket Academy युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
अकादमी के आयोजकों ने अपने विजन को साझा करते हुए कहा, “एचएलएम 3एस क्रिकेट अकादमी का मुख्य उद्देश्य गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के युवा क्रिकेटरों को उत्कृष्ट कोचिंग, अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और एक पेशेवर माहौल प्रदान करना है
उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों के अभिभावकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। खिलाड़ियों ने प्रवीण कुमार जी से अपने बात बॉल का ऑटोग्राफ लेने की उत्तेजना जताई |
कार्यक्रम में डीन अकादमिक डॉ. मोहित जिंदल, डॉ. अरुण गोयल, एच.एल.एम. स्टडी सेंटर के इंचार्ज श्री सी.एस. राणा व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पंवार, डॉ अनिल कुमार बाजपेयी व डॉ राजकुमार शर्मा, व कॉलेज के अन्य स्टाफ व शिक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।



